दरिंदगी की शिकार मासूम की मां ने पीएम और सीएम से मिलने की फरियाद की, जानिए क्या कहा..

दरिंदगी की शिकार मासूम की मां ने पीएम और सीएम से मिलने की फरियाद की, जानिए क्या कहा..

दरिंदगी की शिकार मासूम की मां ने पीएम और सीएम से मिलने की फरियाद की, जानिए क्या कहा..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 9, 2019 1:16 pm IST

नई दिल्ली | पहले अलीगढ़ फिर भोपाल, मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अलीगढ़ में मासूम के साथ दरिंदों ने जिस तरह जघन्य कृत्य किया उसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है।

Read More: जोगी ने PM- CM को किया ट्वीट, माइनिंग क्षेत्र में ग्राउंड जीरो का किया मुआयना, आदिवासियों के 

इसी बीच मासूम की पीड़ित मां का दर्द छलका, कहा- शादी के बाद भगवान से बड़ी मन्नता के बाद मेरी गोद में नन्ही परी आई थी बड़े ही प्यार से उसका नाम रखा था जिसको आज कुछ लोगों ने मुझसे छीन लिया है। मुझे अपना दर्द बयां करना है, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और को मेरे पास आना पड़ेगा और मेरे दुख को सुनना पड़ेगा और मैं सिर्फ यही हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहती हूं। मेरी बेटी के साथ जिन्होंने यह जघन्य अपराध किया है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा तो मिलेगी लेकिन इस मां को तब शांति मिलेगी जब इन अपराधियों को फांसी के फंदे पर लटकता देखूंगी।

Read More: बुजुर्ग महिला को गले लगाकर भावुक हो गए राहुल, जन्म के बाद उन्हें पहली बार हाथों में 

वहीं, भोपाल में जिस भी प्रकार से 8 साल की मासूम के साथ पहले रेप किया गया और फिर गला रेतकर हत्या की गई इस घटना को लेकर भी लोगों में बहुत गुस्सा है। हालाकि अभी भी भोपाल रेप कांड का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। जिसके लिए पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए एक तस्वीर जारी की है, और इनाम की घोषणा की है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/zNQrAhYgDPw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में