अलका राव ने सीएसआईआर-आईएमटेक की पहली महिला निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला

अलका राव ने सीएसआईआर-आईएमटेक की पहली महिला निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला

अलका राव ने सीएसआईआर-आईएमटेक की पहली महिला निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला
Modified Date: June 11, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:58 pm IST

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) चंडीगढ़ में डॉ. अल्का राव ने बृहस्पतिवार को सीएसआईआर-सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमटेक) में पूर्ण कालिक निदेशक के तौर पर पदभार संभाला। वह 1984 में इस प्रमुख संस्थान की स्थापना के बाद से इसकी कमान संभालने वाली पहली महिला वैज्ञानिक बन गई हैं।

संस्थान द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अनुसंधान क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के अनुभव वालीं डॉ. राव ने डॉ. सौविक मैती की जगह ली है। मैती सीएसआईआर-आईजीआईबी के निदेशक के अलावा मार्च 2026 से सीएसआईआर-आईएमटेक के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

बयान के मुताबिक, सीएसआईआर-आईएमटेक की निदेशक के तौर पर नियुक्ति से पहले, डॉ. राव मार्च 2024 से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) में प्रतिनियुक्ति पर थीं और उन्होंने एफएसएसएआई, नयी दिल्ली में विज्ञान, मानक और विनियमन विभाग के सलाहकार के रूप में काम किया।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में