All Petrol Pump Close in India? कल देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ट्रेड यूनियन ने किया भारत बंद का ऐलान, जानिए किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

All Petrol Pump Close in India? कल देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ट्रेड यूनियन ने किया भारत बंद का ऐलान, जानिए किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

All Petrol Pump Close in India? कल देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ट्रेड यूनियन ने किया भारत बंद का ऐलान, जानिए किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

All Petrol Pump Close in India? कल देशभर में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ट्रेड यूनियन ने किया भारत बंद का ऐलान / Image Source: IBC24 Customized

Modified Date: July 8, 2025 / 02:59 pm IST
Published Date: July 8, 2025 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 जुलाई को भारत बंद
  • बैंक और बीमा सेवाएं प्रभावित
  • पेट्रोल पंप रहेंगे खुले

कोलकाता: All Petrol Pump Close in India? केंद्र सरकार की आर्थिक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कल यानि 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में बैंक, बीमा क्षेत्र के कर्मचारी के साथ ही आशा और आशा ​फैसिलिटेटर भी शामिल होंगे। देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूर संगठनों, किसान संगठनों और महागठबंधन के घटक दल भी सामने आ रहे हैं। अब बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने भी कहा है कि वे इस हड़ताल में शामिल होंगे। यदि ऐसा हुआ तो आगामी बुधवार को आपको बैंकिंग सुविधाओं से वंचित रहना होगा। वहीं, अब कई जगह पर ये पूछा जा रहा है कि क्या पेट्रोल पंप भी कल बंद रहेंगे? तो आपको बता दें कि कल पेट्रोल पंप बंद नहीं रहेंगे।

Read More: Sagar News: भारी बारिश में सरकारी स्कूल बना तालाब, जलभराव से फंस गए 200 स्टूडेंट्स और शिक्षक, ट्रैक्टर से रेस्क्यू कर बचाई गई जान

All Petrol Pump Close in India? ट्रेड यूनियनों की मानें तो देशभर में मजदूरों के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां भी सही नहीं है। इन्ही मुद्दों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आगामी नौ जुलाई को आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसके समर्थन में मजदूर संगठनों, किसान संगठनों और महागठबंधन के घटक दल भी सामने आ रहे हैं। अब बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने भी कहा है कि वे इस हड़ताल में शामिल होंगे। यदि ऐसा हुआ तो आगामी बुधवार को आपको बैंकिंग सुविधाओं से वंचित रहना होगा।

बंगाल प्रोविंशियल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (Bengal Provincial Bank Employees Association), जो AIBEA से जुड़ा है, ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि AIBEA, AIBOA और BEFI जैसे बैंकिंग सेक्टर के ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को आम हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि बीमा क्षेत्र ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। संगठन के अनुसार, बैंकिंग और अन्य वित्तीय क्षेत्रों में हड़ताल पूरी तरह से सफल रहेगी।

बैंक कर्मचारियों के यूनियन की माने तो इस हड़ताल में 15 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारी भाग लेंगे। वे सरकार की “प्रो-कॉर्पोरेट आर्थिक सुधारों और एंटी-लेबर नीतियों” का विरोध करेंगे। इसका मतलब है कि कर्मचारी सरकार की उन नीतियों से नाराज़ हैं जो कंपनियों को फायदा पहुंचाती हैं और श्रमिकों के खिलाफ हैं। कर्मचारी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

Read More: HM Amit Shah Mainpat Visit Cancelled: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मैनपाट दौरा रद्द, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन में होने वाले थे शामिल

वहीं बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ ने भी हड़ताल में शामिल होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर धरना प्रदर्शन आयोजित करेगा। राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बुनियाद रूप में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा लगातार प्रयास किए जाने से संस्थागत प्रसव, जन्म-मृत्यु दर, मातृ-शिशु मृत्यु दर और टीकाकरण कार्य में प्रगति हुई है। 9 जुलाई को देश के 10 श्रम संगठन स्वतंत्र फेडरेशन सार्वजनिक प्रतिष्ठान, विभिन्न संगठित एवं असंगठित मजदूर सहित सभी स्कीम वर्कर एक दिवसीय राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"