‘अल्लाह ने मुझे बचा लिया’: फारूक अब्दुल्ला

'अल्लाह ने मुझे बचा लिया': फारूक अब्दुल्ला

‘अल्लाह ने मुझे बचा लिया’: फारूक अब्दुल्ला
Modified Date: March 12, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: March 12, 2026 1:06 pm IST

जम्मू, 12 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान खुद पर हुए जानलेवा हमले के बाद कहा कि अल्लाह ने उन्हें बचा लिया।

शहर के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में आयोजित इस समारोह में कमल सिंह जामवाल नामक हमलावर ने कथित तौर पर अब्दुल्ला को निशाना बनाया। जब नेता आयोजन स्थल से बाहर निकल रहे थे तब बंदूकधारी ने पीछे से गोली चलाई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मैं ठीक हूं और अल्लाह ने मुझे बचा लिया है।’

उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमलावर उनकी गर्दन के बिल्कुल पीछे तक पहुंचने में कामयाब हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘आखिरी क्षण में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) सहित सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। मुझे तुरंत मेरी कार में बिठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।’

अब्दुल्ला ने सुरक्षा चूक पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन उनके बेटे और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चिंता व्यक्त की।

उमर ने कहा, ‘….जो ज्ञात है वह यह है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ बिल्कुल करीब तक पहुंचने और गोली चलाने में सफल रहा। यह केवल करीबी सुरक्षा दल ही था जिसने उन्हें बचा लिया…।’’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि कोई व्यक्ति, जेड-प्लस एनएसजी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंचने में सफल रहा।’

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में