Indore Missing Boy News: ‘मुझे मत ढूंढना…’ लिखकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! इस महशूर बाबा का प्रवचन सुनकर…, बच्चे का लेटर पढ़कर परिजनों के उड़ गए होश
Indore Missing Boy News: ‘मुझे मत ढूंढना…’ लिखकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! इस महशूर बाबा का प्रवचन सुनकर..., बच्चे का लेटर पढ़कर परिजनों के उड़ गए होश
Indore Boy Missing News/Image Source: IBC24
- घर छोड़कर चला गया 13 साल का बेटा
- बैग टांगकर जाते CCTV में कैद
- बैग टांगकर जाते CCTV में कैद
इंदौर: Indore Missing Boy News: इंदौर के खजराना पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बालक आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर घर छोड़कर चला गया। घर से जाने से पहले बालक ने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उसने बताया कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए।
प्रवचन सुनकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! (Indore Missing Boy Case)
Indore Missing Boy News: पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्णा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां रहने वाला 13 वर्षीय बालक अचानक घर से लापता हो गया। जब परिजनों को वह घर में नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर में एक पत्र मिला, जिसमें बालक ने अपने माता-पिता के नाम संदेश लिखा था। पत्र में बालक ने लिखा कि वह आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए अपने असली परिवार के पास जा रहा है। उसने यह भी लिखा कि मम्मी-पापा उसे ढूंढने की कोशिश न करें, क्योंकि उनके साथ उसका जीवन पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार बालक घर से जाते समय करीब 500 रुपये भी अपने साथ लेकर गया। पत्र में उसने यह भी लिखा कि ये पैसे उसका एक दोस्त वापस कर देगा।
माता-पिता के नाम छोड़ गया चौंकाने वाला पत्र (Missing Child in Indore)
Indore Missing Boy News: परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना खजराना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। इस मामले में बालक के घर से निकलने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कंधे पर बैग टांगे घर से जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बालक के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द बालक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
- ‘हम पहले ही घंटे में युद्ध में जीत गए…’, ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा, फिर स्टेज पर जमकर किया डांस, बोले- लेकिन अभी जंग…
- पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला! शादी में हमलावर ने सिर पर तानी बंदूक, मची अफरा-तफरी, डिप्टी सीएम भी थे मौजूद, सामने आया CCTV वीडियो

Facebook


