Mamata Banerjee Calcutta High Court
कोलकाता: Mamata Banerjee Calcutta High Court पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार सुबह एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार ममता दीदी सफेद साड़ी के ऊपर काला कोट पहने और वकीलों की निर्धारित पोशाक में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुईं। राजनीति और कानून का यह अनोखा मेल तब दिखा जब वह चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए खुद वकील के रूप में अदालत पहुँचीं।
मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन की खंडपीठ ने तत्काल सुनवाई का फैसला किया था। सुबह करीब 10 बजे ममता बनर्जी के साथ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे। वह सीधे अदालत के भीतर वकील के रूप में खड़ी हुई, जिसे देखकर वहाँ मौजूद लोग दंग रह गए।
आपको बता दें जैसे ही ममता बनर्जी वकीलों की निर्धारित पोशाक में अदालत के भीतर दाखिल हुईं, वहां मौजूद लोग दंग रह गए। हालांकि, उनकी मौजूदगी के दौरान कोर्ट परिसर में उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगे, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। यह पहली बार नहीं है जब ममता ने काला कोट पहना हो इससे पहले वह सुप्रीम कोर्ट में भी एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील की भूमिका में दलीलें पेश कर चुकी हैं।
Our Hon’ble Chairperson Smt @MamataOfficial personally reached the Calcutta High Court today to argue in a matter concerning the widespread post-poll violence unleashed across Bengal by @BJP4Bengal.
Once again, she has shown what truly sets her apart –
She NEVER abandons the… pic.twitter.com/8OkszMxaYa
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 14, 2026