UP Bijnor News: जंगल में लकड़ी लेने गए थे पति-पत्नी, अचानक हुए लापता, अब मिले इस हाल में…

Ads

UP Bijnor News: बिजनौर जिले में जंगल से लकड़ी लेने गए पति-पत्नी के शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए।

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 07:17 PM IST

UP Bijnor News /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बिजनौर जिले में जंगल से लकड़ी लेने गए दंपति का मिला शव।
  • जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पति-पत्नी के शव।
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।

UP Bijnor News: बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जंगल से लकड़ी लेने गए पति-पत्नी के शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज (40) और उसकी पत्नी सुषमा (36) सोमवार को नहर के पास लकड़ी काटने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

UP Bijnor News: अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि दोनों के नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अधिकारी ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सुषमा का शव गंगा नदी में गिरे एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे बंधा मिला। अधिकारी ने बताया कि वहीं, देशराज का शव वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ के सहारे बंधा मिला। सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-