पेपर लीक नेटवर्क को खत्म करेगा संशोधित विधेयक : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

पेपर लीक नेटवर्क को खत्म करेगा संशोधित विधेयक : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

पेपर लीक नेटवर्क को खत्म करेगा संशोधित विधेयक : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
Modified Date: July 29, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: July 29, 2026 7:23 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में पारित प्रश्नपत्र लीक रोधी संशोधन विधेयक पेपर लीक के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की एक कोशिश है।

जोशी ने कहा कि यह विधेयक परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता बढ़ाएगा।

शिक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है, जिससे परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों से निपटने के लिए एक सख्त कानूनी ढांचा तैयार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सख्त सजा, त्वरित अदालत, जांच के बेहतर तौर-तरीके और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के प्रावधान वाले इस विधेयक का उद्देश्य प्रश्नपत्र लीक के पूरे नेटवर्क को खत्म करना और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता को बढ़ाना है।’’

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देश भर में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है।

लोकसभा ने करीब 10 घंटे की चर्चा के बाद, बुधवार को इस विधेयक को पारित कर दिया।

भाषा सुभाष नेत्रपाल

नेत्रपाल

सुभाष


लेखक के बारे में