दिल्ली में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सहयोगी गिरफ्तार

दिल्ली में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सहयोगी गिरफ्तार

दिल्ली में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सहयोगी गिरफ्तार
Modified Date: May 31, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: May 31, 2026 2:11 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) हिमांशु भाऊ गिरोह के 26 वर्षीय एक कथित सहयोगी को बाहरी दिल्ली में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बक्करवाला के रहने वाले आशीष उर्फ ​​डॉन के रूप में हुई है, जो चार आपराधिक मामलों में वांछित था और काफी समय से फरार था।

अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी की गतिविधियों के संबंध में मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर काम कर रही एक टीम ने उसका पता लगाया और उसे रोका। अभियान के दौरान आरोपी और पुलिस टीम के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे काबू में करके पकड़ लिया गया।’

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और दो खोखे बरामद किए गए।

भाषा शुभम अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में