जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


