राजौरी/जम्मू, पांच मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी जारी है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव