अनंतनाग में विचाराधीन कैदी की बीमारी के बाद मौत

Ads

अनंतनाग में विचाराधीन कैदी की बीमारी के बाद मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 01:35 PM IST

श्रीनगर, 20 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान जालंधर के गांधी कैंप निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से जुड़े एक मामले में आरोपी था।

उन्होंने बताया कि रात के समय उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा अधिक जानकारी का इंतजार है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन