आंध्र पुलिस ने गांजा से जुड़े मामले के आरोपी को पुलिसकर्मियों पर हमला करने पर उसके पैर गोली मारी
आंध्र पुलिस ने गांजा से जुड़े मामले के आरोपी को पुलिसकर्मियों पर हमला करने पर उसके पैर गोली मारी
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), एक सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ ‘गांजा’ से जुड़े एक मामले के आरोपी को पैर में गोली मार दी। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब आरोपी ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी. विद्यासागर नायडू के अनुसार, आरोपी ए. अविनाथ के घुटने के नीचे गोली लगी है और उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना एक सितंबर की तड़के कनकीपाडु पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मणिकोंडा गांव के बाहरी इलाके में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास हुई है।
नायडू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘गिरफ्तारी से बचने की कोशिश के दौरान आरोपी ने एक कांस्टेबल पर हमला किया और पत्थरों से पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले इस व्यक्ति पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। शुरुआती सबूतों से संकेत मिला है कि वह और उसका गिरोह गांजे के आदी थे।’
एसपी ने बताया कि अविनाथ बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार था। जब उसने पुलिस की तलाशी दल को देखा तो भागने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से गिरने के बाद उसने पुलिस पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया और गन्नवरम के पुलिस निरीक्षक (सीआई) के वाहन पर पथराव किया।
जब गन्नवरम थाने के एक कांस्टेबल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो अविनाथ ने कथित तौर पर उन चाकू पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाषा प्रचेता माधव रंजन
रंजन

Facebook


