आंध्र प्रदेश में ट्रक से टकराई सरकारी बस, चार की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में ट्रक से टकराई सरकारी बस, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - February 26, 2024 / 10:19 AM IST,
    Updated On - February 26, 2024 / 10:19 AM IST

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश) 26 फरवरी (भाषा) काकीनाडा जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार सरकारी बस सड़़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस की प्रथीपाडु के पास सड़क के किनारे पंक्चर टायर को बदलने के लिए खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत