Andhra Pradesh Accident Update: भीषण सड़क हादसे में जिंदा जले 10 से ज्यादा लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया ये इतने लाख का ऐलान

Ads

Andhra Pradesh Accident Update: भीषण सड़क हादसे में जिंदा जले 10 से ज्यादा लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया ये इतने लाख का ऐलान

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 11:23 AM IST

Andhra Pradesh Accident Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत
  • हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख
  • मृतकों के परिजनों के लिए किया 2 लाख रुपए का ऐलान

मार्कापुरम: Andhra Pradesh Accident Update आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में एक यात्रियों से भरी बस टिपर लॉरी लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई चुकी है। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

Andhra Pradesh Accident Update घटना को लेकर देश के पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे’

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

सीएम ने जताया दुख

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहां हुआ?

यह घटना आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले के रायवरम के पास हुई।

कितने लोग बस में सवार थे?

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।