HIGHLIGHTS
- आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स सहित फ्रंटलाइन कर्मियों के भत्ते में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी
- आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मृत्यु पर 5 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान
- बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना की शुरुआत
कोलकाताः Anganwadi Workers Allowance: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। एक और जहां सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है तो दूसरी ओर आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, नागरिक स्वयंसेवक, ग्रीन पुलिस और ग्राम पुलिस को मासिक भत्ते में बढ़ोतरी दी गई। आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए मृत्यु मुआवजा भी घोषित किया गया।
Anganwadi Workers Allowance: वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि सरकार की प्राथमिकता महिलाएं, युवा, फ्रंटलाइन वर्कर्स और सामाजिक सुरक्षा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकों के भत्तों में 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है। साथ ही उनकी मृत्यु होने पर उनके परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। इसके लिए कुल 280 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रति माह 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अंतरिम बजट में नागरिक स्वयंसेवकों और ‘ग्रीन पुलिस’ कर्मियों के लिए 1,000 रुपये की मासिक वेतन वृद्धि की घोषणा की गई जिसके लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपए बढ़ायी जायेगी। सरकार ने इस योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से नयी योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः-
- Tata Power Share Price: Q3 रिजल्ट से निवेशकों को झटका! फिर भी ब्रोकरेज क्यों है बुलिश? जानिए वो बड़ी वजह जो बदल सकती है गेम
- Mahua Moitra Affair News: महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर के बीच अफेयर? सोशल मीडिया पर कथित चैट वायरल, अब TMC सांसद ने कह दी ये बड़ी बात
- Harda Fataka Factory Blast: फैक्ट्री ब्लास्ट को दो साल पूरे, पर जख्म आज भी हरे… न घर मिला, न मुआवजा, सरकार से टूटी उम्मीद, सुनिए पीड़ितों का दर्द
- Naxalites Surrender Chhattisgarh News: नक्सल संगठन को तगड़ा झटका.. सीनियर लीडर सोमडू मड़कम समेत 12 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, जानें कितना था इनाम
- Paharpur Railway Station Viral Video: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला, अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आई, और…! उठने की हालत में भी नहीं रही घायल, वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप!
- Girlfriend Boyfriend Viral Video: 5 साल तक बनाया संबंध, फिर इस चीज से इंकार… अब प्रेमी का कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम घसीट लाई युवती, पूरा ड्रामा कैमरे में कैद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की गई है?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के मासिक भत्ते में 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है।
आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए मृत्यु मुआवजा क्या है?
ड्यूटी के दौरान या सेवा में रहते मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
आशा वर्कर्स और नागरिक स्वयंसेवकों को क्या लाभ मिलेगा?
आशा वर्कर्स, नागरिक स्वयंसेवक और ग्रीन पुलिस कर्मियों को 1,000 रुपये अतिरिक्त मासिक भत्ता मिलेगा।
बेरोजगार युवाओं के लिए कौन-सी नई योजना लाई गई है?
‘बांग्लार युवा साथी’ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 21 से 40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
लक्ष्मीर भंडार योजना में क्या बदलाव किया गया है?
फरवरी से महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।