प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मार डाला

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मार डाला

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मार डाला
Modified Date: July 20, 2025 / 11:50 pm IST
Published Date: July 20, 2025 6:19 pm IST

देहरादून, 20 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने कथित तौर पर उसे नहर में धक्का देकर मार डाला।

पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस ने सिडकुल के ढालूवाला के रहने वाले आरोपी प्रदीप कुमार धीमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय प्राची का शव नहर से बरामद हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धीमान का अपनी बेटी से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर मनमुटाव था जिसके चलते शनिवार शाम वह उसे मंगलौर नहर पुल पर ले गया और वहां से उसने उसे कथित रूप से नहर में धक्का दे दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां धीमान के अपनी बेटी को धक्का देने से वहां मौजूद कांवड़िए उसके साथ मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को वहां से निकाला।

पूछताछ में धीमान ने बताया कि उसकी बेटी का उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था जो उसके परिवार को पसंद नहीं था। आरोपी ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसने उसे नहर में धक्का दे दिया।

भाषा दीप्ति नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।