Annamalai's We The Leaders | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Annamalai’s We The Leaders: तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने उनका त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब अन्नामलाई ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स (We the Leaders)’ को लॉन्च किया है।
Annamalai’s We The Leaders: अन्नामलाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्टेनिबिलिटी और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह से भरे लोगों से अपने पार्टी के साथ जुड़ने की आह्वान करते हुए इस आंदोलन को नई राजनीतिक यात्री की शुरुआत करार दिया है। लॉन्च के कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स’ के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर किया। अपने पोस्ट के कैप्शन में अन्नमलाई ने कहा, ‘आइए आगे बढ़ें, कदम उठाएं और बदलाव लाएं। हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें।’
पार्टी की बेवसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, इसके लॉन्च होने के चंद घंटों के अंदर ही 9.97 लाख से ज्यादा वॉलेंटियर्स और 50 से ज्यादा जमीनी स्तर के नेता इसमें शामिल हो गए।