Annamalai’s We The Leaders: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने किया नई पार्टी का ऐलान, चंद घंटों में मिला 9 लाख लोगों का साथ

Annamalai's We The Leaders: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने किया नई पार्टी का ऐलान, चंद घंटों में मिला 9 लाख लोगों का साथ

Annamalai’s We The Leaders: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने किया नई पार्टी का ऐलान, चंद घंटों में मिला 9 लाख लोगों का साथ

Annamalai's We The Leaders | Photo Credit: AI

Modified Date: June 6, 2026 / 07:38 am IST
Published Date: June 6, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • अन्नामलाई ने बीजेपी पद से हटकर नई पार्टी बनाई
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा नेतृत्व पर फोकस
  • लॉन्च के कुछ घंटों में भारी समर्थन

नई दिल्ली: Annamalai’s We The Leaders: तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने उनका त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब अन्नामलाई ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स (We the Leaders)’ को लॉन्च किया है।

Annamalai’s We The Leaders: अन्नामलाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्टेनिबिलिटी और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह से भरे लोगों से अपने पार्टी के साथ जुड़ने की आह्वान करते हुए इस आंदोलन को नई राजनीतिक यात्री की शुरुआत करार दिया है। लॉन्च के कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

वी द लीडर्स ने लोगों से किया आह्वान?

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स’ के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर किया। अपने पोस्ट के कैप्शन में अन्नमलाई ने कहा, ‘आइए आगे बढ़ें, कदम उठाएं और बदलाव लाएं। हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें।’

9 लाख लोगों का मिला साथ

पार्टी की बेवसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, इसके लॉन्च होने के चंद घंटों के अंदर ही 9.97 लाख से ज्यादा वॉलेंटियर्स और 50 से ज्यादा जमीनी स्तर के नेता इसमें शामिल हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।