झारखंड में कोरोना से एक और मौत, 45 नये संक्रमित

Ads

झारखंड में कोरोना से एक और मौत, 45 नये संक्रमित

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 08:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रांची, 29 जनवरी (भाषा) झारखंड में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 1070 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के 45 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 118602 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 116904 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 628 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक राज्य में कुल 33069 लोगों का कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन