अंबाला में ‘एंटी-खालिस्तान फ्रंट’ के नेता गुरसिमरन मंड पर हमला
अंबाला में ‘एंटी-खालिस्तान फ्रंट’ के नेता गुरसिमरन मंड पर हमला
अंबाला, सात अगस्त (भाषा) हरियाणा के अंबाला शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के बाहर ‘इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट’ (आईएकेटीएफ) के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड पर शुक्रवार को एक भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए।
उन्होंने बताया कि मंड पर गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क पर हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार, कथित हमले के पीछे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
मंड को उनके सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने उग्र भीड़ से बचाया। इसके बाद उन्हें पंजाब में उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


