अनुराग ढांडा ने केजरीवाल को आप का राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बधाई दी
अनुराग ढांडा ने केजरीवाल को आप का राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बधाई दी
नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल को फिर से सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बुधवार को बधाई दी।
केजरीवाल वर्ष 2012 में पार्टी की स्थापना के बाद से ही आप के राष्ट्रीय संयोजक पद पर बने हुए हैं।
ढांडा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “आम आदमी पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय परिषद द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई। आपके मार्गदर्शन में हम हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।”
आम आदमी पार्टी (आप) की औपचारिक रूप से दिल्ली में 26 नवंबर 2012 को केजरीवाल और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उभरे अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थापना की थी। यह आंदोलन एक मजबूत लोकपाल कानून की मांग को लेकर चलाया गया था।
निर्वाचन आयोग ने 2013 में आप को राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी थी।
केजरीवाल 2013 से 2024 के बीच तीन अलग-अलग कार्यकालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


