अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त

Ads

अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 11:16 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 11:16 AM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार ने आसूचना ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बृहस्पतिवार को आसूचना ब्यूरो से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) में वापस भेजा था।

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (एजीएमयूटी: 1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।’’

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे। गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत