दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद एक्यूआई ‘संतोषजनक’ स्तर पर
दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद एक्यूआई ‘संतोषजनक’ स्तर पर
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रात के समय बादलों की गरज और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे में 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई, लोधी रोड में 6.1 मिमी, रिज में 11.9 मिमी जबकि पालम में नाममात्र बारिश दर्ज की गई तथा आयानगर में बारिश नहीं हुई।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पालम में 21.1 डिग्री और लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज में 17.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि आयानगर में 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और इसके साथ ही दिन में गरज के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा यासिर वैभव
वैभव

Facebook


