ए. आर. रहमान और सोनी विझा ने ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की

ए. आर. रहमान और सोनी विझा ने ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की

ए. आर. रहमान और सोनी विझा ने ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की
Modified Date: August 18, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: August 18, 2026 12:02 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) संगीतकार ए. आर. रहमान ने सोनी विझा के साथ मिलकर ‘तमिल आइडल’ नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो तमिलनाडु के उभरते गायकों को मंच प्रदान करेगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रहमान के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु की अगली असाधारण गायन प्रतिभा को खोजना, उसे पहचान दिलाना और निखारना है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिभागी सोनी लिव ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

मंच ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की, जिसमें एक प्रचार वीडियो भी शामिल था। पोस्ट के साथ लिखा था, “अपनी आवाज़ को भारत के सबसे बड़े गायन मंच तक पहुंचने का मौका दें। हमारे अपने ‘इसै पुयल’ ए. आर. रहमान पहली बार तमिल आइडल की तलाश में निकल रहे हैं। तमिल आइडल—जल्द ही सोनी और सोनी लिव पर।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में