भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी नियुक्त

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी नियुक्त

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी नियुक्त
Modified Date: August 18, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: August 18, 2026 11:49 am IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया।

पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवीन ने राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को गुजरात में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया है।

भाजपा ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अन्य राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति उचित समय पर की जाएगी। तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में