‘क्या चंदा चोर देशभक्त हैं’:मदरसा शिक्षा पर उप्र के उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर सिब्बल का हमला
‘क्या चंदा चोर देशभक्त हैं’:मदरसा शिक्षा पर उप्र के उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर सिब्बल का हमला
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मदरसा शिक्षा संबंधी टिप्पणी को सांप्रदायिक करार देते हुए सवाल किया कि क्या ‘‘चंदा चोर’’ देशभक्त हैं।
मौर्य ने मंगलवार को यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया था कि जो कोई भी मदरसा शिक्षा प्राप्त करता है, उसके भीतर “एक आतंकी जैसी सोच” विकसित होती है।
मौर्य ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘जिसे भी मदरसा शिक्षा मिलती है, वह ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलता और न ही ‘वंदे मातरम्’ गीत गाता है। उसके भीतर एक आतंकवादी जैसी सोच विकसित होती है।’’
सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. पी. मौर्य ने कहा है, ‘मदरसा शिक्षा देशभक्ति की भावना पैदा नहीं करती’… !जो लोग मदरसा शिक्षा प्राप्त करते हैं, उनकी मानसिकता आतंकवादियों जैसी हो जाती है।’ यह सांप्रदायिक बयान है। यह विकृत सोच को दर्शाता है।’’
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं? यह देश इससे बेहतर का हकदार है।’’
विपक्ष अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर लगातार निशाना साध रहा है।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


