Lok Sabha Joint Director Suicide: लोकसभा के ज्वाइंट डाइरेक्टर ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को मिला 10 पन्नों का सुसाइड नोट

नोएडा में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त निदेशक गौरव गौतम मृत पाए गए। पुलिस को मौके से 10 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

Lok Sabha Joint Director Suicide: लोकसभा के ज्वाइंट डाइरेक्टर ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को मिला 10 पन्नों का सुसाइड नोट

Lok Sabha Joint Director Commits Suicide | Image- IBC24 News Archive

Modified Date: August 5, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: August 5, 2026 9:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • संयुक्त निदेशक मृत पाए गए।
  • 10 पन्नों का सुसाइड नोट मिला।
  • पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही।

नोएडा: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक संयुक्त निदेशक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। (Lok Sabha Joint Director Commits Suicide) मृतक की पहचान गौरव गौतम के रूप में हुई है। उनका शव केंद्रीय विहार-2, पॉकेट-7 स्थित आवास में फंदे से लटका मिला।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र

पुलिस को मौके से 10 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसमें करीब 70 लाख रुपये के कर्ज, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का उल्लेख किया गया है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट और उसमें लिखी गई बातों की भी जांच कर रही है।

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। (Lok Sabha Joint Director Commits Suicide) जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद

लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown