झारखंड के गिरिडीह में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

झारखंड के गिरिडीह में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

झारखंड के गिरिडीह में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद
Modified Date: February 7, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:52 pm IST

रांची, सात फरवरी (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने खुखरा पुलिस थानाक्षेत्र के भालकी हिल इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में 20 राइफलें, छह ग्रेनेड और गोला-बारूद का एक डिब्बा शामिल है।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई सभी राइफलों को पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया था।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में