Army Boat Capsized In Yamuna: हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना में पलटी सेना की नाव, स्पेशल फ़ोर्स के इतने जवान हुए लापता, टीम ने शुरू किया तलाशी और बचाव अभियान

Ads

Army Boat Capsized In Yamuna: हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में सेना की नाव पलट गई। इस हादसे में सेना के दो जवान लापता हो गए हैं।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 03:13 PM IST

Army Boat Capsized In Yamuna/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में सेना की नाव पलट गई।
  • इस हादसे में सेना के दो जवान लापता हो गए हैं।
  • लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Army Boat Capsized In Yamuna: यमुनानगर: हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुए सेना के दो जवानों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘एक सितंबर को हथिनीकुंड बैराज में संयुक्त जल प्रशिक्षण के दौरान नाव पानी के तेज बहाव में फंस गई और बैराज के नीचे की ओर बहने लगी।’’

दो जवान है लापता

बयान में कहा गया है, ‘‘टीम ने नाव को वापस निकालने के लिए तुरंत प्रयास किए। हालांकि, नाव जल निकासी द्वार के आसपास तेज भंवरों में फंस गई और पलट गई। इसके कारण उसमें सवार जवान तेज बहाव में बह गए। चालक दल के दो सदस्य फिलहाल लापता हैं।’’ (Army Boat Capsized In Yamuna)

तलाश और बचाव अभियान जारी

Army Boat Capsized In Yamuna: बयान के मुताबिक, सेना, वायुसेना, स्थानीय पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम लापता जवानों की तलाश और बचाव अभियान चला रही है। लापता जवानों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ताजा खबर