सेना कमांडर ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

सेना कमांडर ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

सेना कमांडर ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
Modified Date: June 19, 2023 / 04:47 pm IST
Published Date: June 19, 2023 4:47 pm IST

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), 19 जून (भाषा) आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों के दस्ते सहित बहुस्तरीय व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, समुद्रतल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए दोहरे मार्ग वाली सड़क लगभग साफ है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा यात्रा व्यवस्था के निरीक्षण-सह-समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई।

एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दो मार्ग हैं। एक अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में छोटा लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है। यह तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

उधमपुर के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्डे आनंद ने कहा, “सेना के कमांडरों ने एक जुलाई से दो महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की”

सेना कमांडर ने यात्रा के दोनों मार्गों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

माधव


लेखक के बारे में