जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया

Ads

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 01:19 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 01:19 PM IST

श्रीनगर, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’

उसने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र