सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 3, 2021 8:30 am IST

जम्मू, तीन सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीते पांच दिन में यह दूसरी बार है जब सेना ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया है।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘‘बीती रात, पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर (आतंकवादियों ने) घुसपैठ की कोशिश की जिसे नियंत्रण रेखा पर हमारी ओर के सैनिकों ने प्रभावी ढंग से गोलीबारी करके विफल कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं हुआ है।

इससे पहले, सोमवार को सेना के जवानों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था और इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे।

भाषा मानसी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में