सेना के जवानों ने लद्दाख के सुदूरवर्ती क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद की

Ads

सेना के जवानों ने लद्दाख के सुदूरवर्ती क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद की

  •  
  • Publish Date - July 23, 2025 / 05:13 PM IST,
    Updated On - July 23, 2025 / 05:13 PM IST

लेह/जम्मू, 23 जुलाई (भाषा) सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के जवानों ने लद्दाख के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को तुरंत सहायता प्रदान की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

‘फायर एंड फ्युरी कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लद्दाख के पांग इलाके के पास दो लोगों को लेकर जा रही एक असैन्य कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क से फिसलकर पलट जाने से यात्री घायल हो गए।’’

पोस्ट में कहा गया है कि जवानों ने घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की और उनके वाहन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

उन्हें आगे इलाज के लिए कारू के एक अस्पताल ले जाया गया।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश