दिल्ली में सुबह मौसम गर्म रहा; वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

Ads

दिल्ली में सुबह मौसम गर्म रहा; वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 10:40 AM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।

शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद लोधी रोड में 27.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 27 डिग्री सेल्सियस और पालम में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था।

लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रिज पर तापमान मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह 8:30 बजे कुछ मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश भी हुई, जिसमें आयानगर में 4.7 मिमी और पालम में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है, और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव