CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 11:26 AM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 11:29 AM IST

CG Weather Latest Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट
  • कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
  • रायपुर सबसे गर्म

रायपुर: CG Weather Latest Update मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। (IMD Rainfall Alert) प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ‘यलो अलर्ट’

CG Weather Latest Update मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग समेत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन संवेदनशील इलाकों के लिए विभाग ने’यलो अलर्ट’ जारी किया है।

सबसे ठंडा शहर रहा पेंड्रा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रायपुर (माना) सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है?

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर।

येलो अलर्ट का मतलब क्या है?

गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।

रायपुर का तापमान कितना रहा?

अधिकतम तापमान 42.6°C।