Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Metro Party Video / Image Source : SCREENGRAB
भोपाल : Bhopal Metro Party Video : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मेट्रो में पहली बार यात्रियों को एक अलग अनुभव देने के लिए “मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में चलती मेट्रो के भीतर डीजे, डांस और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत AIIMS मेट्रो स्टेशन से हुई, जहां प्रतिभागियों के लिए फिटनेस गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज आयोजित की गईं।
इसके बाद सभी प्रतिभागी मेट्रो में सवार हुए और सफर के दौरान डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। Celebration On Wheels Metro मेट्रो AIIMS स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक पहुंची, जहां तक पूरे सफर में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा। वापसी यात्रा के दौरान भी प्रतिभागियों ने संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया।
बॉलीवुड और पार्टी ट्रैक्स पर युवा झूमते नजर आए और कई लोगों ने इस अनोखे अनुभव को अपने कैमरों में भी कैद किया। मध्यप्रदेश और सेंट्रल इंडिया में चलती मेट्रो के भीतर इस तरह का यह पहला सार्वजनिक आयोजन है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मेट्रो से जोड़ना और सार्वजनिक परिवहन को आकर्षक बनाना था। पूरे आयोजन को सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत संपन्न कराया गया।