लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीट पर लगभग 83 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीट पर लगभग 83 प्रतिशत मतदान
कोलकाता, 26 मई (भाषा) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ संसदीय सीट पर कुल 82.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक चुनाव अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शनिवार को शाम छह बजे तक बिष्णुपुर में सबसे अधिक 85.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि तमलुक में 84.79, कांथी में 84.77, झाड़ग्राम में 83.47, घाटल में 82.17, मेदिनीपुर में 81.56, बांकुड़ा में 80.75 और पुरुलिया में 78.39 प्रतिशत वोटिंग हुई।
इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहा।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


