अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने लोगों से सियांग जलविद्युत परियोजना के समर्थन की अपील की

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने लोगों से सियांग जलविद्युत परियोजना के समर्थन की अपील की

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने लोगों से सियांग जलविद्युत परियोजना के समर्थन की अपील की
Modified Date: September 21, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:22 pm IST

ईटानगर, 21 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को लोगों से प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी चिंताओं का समाधान करेगी।

खांडू की यह टिप्पणी प्रस्तावित परियोजना की जमीन, वन, नदियों और स्थानीय समुदायों पर संभावित प्रभाव को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आई है।

उन्होंने यहां परियोजना पर हुई परामर्श बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंततः यह एक राष्ट्रीय परियोजना है लेकिन जनता इसकी मालिक है। वह जमीन की मालिक है। उन्हें साथ लेकर चलना बहुत महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और जिन लोगों के मन में कोई सवाल या आशंका है वे स्पष्टीकरण के लिए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने परियोजना के बारे में लोगों में अधिक जागरूकता पैदा करने की भी अपील की और कहा कि सरकार इसके तकनीकी पहलुओं, महत्व और संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी देने के लिए और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

खांडू ने कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामीण पहले ही परियोजना के संबंध में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं जबकि कुछ लोगों ने, खासकर गेकू क्षेत्र में अभी तक ऐसा नहीं किया है।

उनकी यह टिप्पणी सियांग और अपर सियांग जिलों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद आई, जिसमें प्रस्तावित परियोजना, इसके महत्व और विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में