प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान: राहुल के कार्यक्रम में कॉमेडी पर मेघवाल

प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान: राहुल के कार्यक्रम में कॉमेडी पर मेघवाल

प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान: राहुल के कार्यक्रम में कॉमेडी पर मेघवाल
Modified Date: September 21, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: September 21, 2026 11:49 pm IST

पणजी, 21 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कॉमेडी प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां से कथित तौर पर जुड़ी टिप्पणियों को सोमवार को ‘भारतीय संस्कृति का अपमान’ करार दिया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध किसी के माता-पिता या बुजुर्गों पर व्यक्तिगत हमलों तक नहीं पहुंचना चाहिए।

मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ युवा संपर्क कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने एक ‘स्किट’ में प्रधानमंत्री मोदी की नकल की थी। कांग्रेस ने इस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और इसे व्यंग्य/नकल करार देते हुए इसका बचाव किया।

दक्षिण गोवा में पत्रकारों से बातचीत में मेघवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति लोगों को अपनी मां और बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाती है।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी दिवंगत मां से जुड़ी टिप्पणियां भारतीय संस्कृति का अपमान हैं। राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से झूठ बोलकर भारतीय संस्कृति का अपमान किया।’

मुख्यमंत्री सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कॉमेडी प्रस्तुति और टिप्पणियों को ‘शर्मनाक एवं बेहद परेशान करने वाला’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक शालीनता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं।

उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का एक आवश्यक हिस्सा है, लेकिन इसे कभी भी किसी के माता-पिता या बुजुर्गों पर व्यक्तिगत हमलों तक नहीं पहुंचना चाहिए।’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में