अरुणाचल: पनबिजली परियोजना विरोध के बीच कांग्रेस ने समिति बनाई

Ads

अरुणाचल: पनबिजली परियोजना विरोध के बीच कांग्रेस ने समिति बनाई

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 09:22 PM IST

ईटानगर, 27 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने प्रस्तावित 11,000 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देश्यीय परियोजना (एसयूएमपी) से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए रविवार को एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया। यह कदम स्थानीय लोगों के विरोध के बीच उठाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम ने समिति गठित किए जाने की घोषणा की।

समिति की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टांगा बायलिंग करेंगे। वरिष्ठ पार्टी नेता टाकम संजय को उपाध्यक्ष और तामी पांगु को सदस्य सचिव बनाया गया है। डैनियल गाओ और जॉनी यांगफो को सदस्य बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, समिति पूर्वी सियांग, सियांग और अपर सियांग जिलों में गांव-गांव जाकर प्रस्तावित परियोजना के सामाजिक, पर्यावरणीय और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन करेगी।

बयान में कहा गया कि समिति भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को भी दर्ज करेगी तथा 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल