ईटानगर, तीन अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने गुड फ्राइडे के अवसर पर राज्य की जनता से त्याग, क्षमा और नैतिक साहस के मूल्यों पर चिंतन करने का आग्रह किया।
खांडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुड फ्राइडे न केवल स्मरण का क्षण है बल्कि आत्मनिरीक्षण का भी क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “गुड फ्राइडे सिर्फ स्मरण का दिन नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण का भी दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि संयम में शक्ति, त्याग में गरिमा और नैतिक साहस में विजय निहित है। हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”
मीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लोगों से इस दिन से जुड़े गहन संदेश पर विचार करने का आह्वान किया।
मीन ने कहा, ‘गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, आइए हम प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और प्रेम, क्षमा और मुक्ति के गहन संदेश पर चिंतन करें। यह दिन हमारे विश्वास को मजबूत करे और हमें पवित्रता और धर्म का मार्ग दिखाए।’’
भाषा तान्या वैभव
वैभव