Abhishek Sharma Fined: मैच के बीच स्टार ऑलराउंडर ने की ऐसी हरकत, अब BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगा इतने प्रतिशत का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Abhishek Sharma Fined: मैच के बीच स्टार ऑलराउंडर ने की ऐसी हरकत, अब BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगा इतने प्रतिशत का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 01:30 PM IST

Abhishek Sharma Fined | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक
  • टीवी अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के कारण कार्रवाई
  • सनराइजर्स ने कोलकाता को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की

कोलकाता: Abhishek Sharma Fined सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

Abhishek Sharma Fined अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाते हुए बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।”

अभिषेक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाकर सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई थी। सनराइजर्स ने यह मैच 65 रन से जीता जो उसकी मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत भी है।

अभिषेक ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए लेकिन टीवी अंपायर नितिन मेनन के फैसले पर असहमति जताने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया। वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर डाइव लगाकर अभिषेक का कैच लिया, लेकिन इस बात का कोई निर्णायक सबूत नहीं था कि कैच साफ तरीके से लिया गया था। लेकिन मेनन ने कैच को वैध करार दिया, जिस पर अभिषेक ने अपनी असहमति जताई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

अभिषेक शर्मा पर जुर्माना क्यों लगाया गया?

टीवी अंपायर के कैच संबंधी फैसले पर असहमति जताने के कारण।

जुर्माने की राशि कितनी है?

उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत।

कितने डिमेरिट अंक जोड़े गए?

एक डिमेरिट अंक।