raghav chaddha/ image source: RAGHARV CHADDHA X HANDLE
Raghav Chadha AAP News: नई दिल्ली: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार (3 अप्रैल) को सुबह 10 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।” राघव के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है और इसे पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।
अपने वीडियो संदेश में राघव चड्ढा ने आम आदमी और आम आदमी पार्टी दोनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दे उठाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सार्वजनिक समस्याओं पर बात करना कोई अपराध है? क्या उन्होंने कोई गलती की है? राघव ने आरोप लगाया कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि उन्हें संसद में बोलने का मौका न दिया जाए। उन्होंने कहा कि आखिर कोई उनकी आवाज को क्यों दबाना चाहता है और उन्हें बोलने से क्यों रोका जा रहा है।
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
राघव ने अपने संबोधन में उन मुद्दों का भी जिक्र किया, जिन्हें वह संसद में उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी राइडर्स की समस्याओं, फूड क्वालिटी में मिलावट, टोल प्लाजा पर वसूली, बैंक चार्जेस, कंटेंट क्रिएटर्स पर टैक्स का बोझ और टेलीकॉम कंपनियों की नीतियों जैसे कई अहम मुद्दों को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे आम जनता सीधे तौर पर प्रभावित होती है, लेकिन आमतौर पर संसद में इन पर चर्चा नहीं होती।
वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने जनता से मिले समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि जब भी वह लोगों के मुद्दे उठाते हैं, उन्हें भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनका साथ बनाए रखें और उनका हौसला बढ़ाते रहें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने उन्हें खामोश करने की कोशिश की है, वे यह न समझें कि उनकी खामोशी उनकी हार है।
आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, “राघव, पिछले कुछ वर्षों से आप डरे हुए हैं। आप मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हैं। आप देश के वास्तविक मुद्दों पर बोलने से हिचकिचाते हैं।”
AAP National Media In-charge, Anurag Dhanda says, “For the past few years, you’ve been scared, Raghav. You hesitate to speak against Modi. You hesitate to speak on the real issues of the country.” pic.twitter.com/0GLj69vYGm
— ANI (@ANI) April 3, 2026