Arvind Kejriwal challenge PM Modi: ‘तो छोड़ दूंगा राजनीति…’ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, क्या कहा जानें आप भी

Ads

Arvind Kejriwal challenge PM Modi: पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि, वो पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज देते हैं कि दिल्ली में चुनाव करा लें।

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 08:12 PM IST

Arvind Kejriwal challenge PM Modi/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पटियाला हॉउस कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी घोटाला मामले में बरी कर दिया है।
  • आबकारी घोटाला मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चैलेंज किया है।
  • केजरीवाल ने कहा - ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर रचा।

Arvind Kejriwal challenge PM Modi: नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पटियाला हॉउस कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बार कर दिया है। शराब नीति घोटाला मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (Arvind Kejriwal challenge PM Modi) इस दौरान पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि, वो पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज देते हैं कि दिल्ली में चुनाव करा लें, अगर 10 से ज्यादा सीटें बीजेपी को आ गईं तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

हमारे ऊपर लगाया गया आरोप

पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाला नाम का एक आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट फाइल की। आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में सारे सबूतों और सारे गवाहों को मद्देनजर रखते हुए ये कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा तक चलाया जा सके।

मोदी-शाह ने मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा- केजरीवाल

आप संयोजक केजरीवाल ने आगे कहा कि, “कोर्ट का ऑर्डर ऐतिहासिक है। ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर रचा। इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचा कि आम आदमी पार्टी को मिलकर खत्म किया जाए। वो देख रहे थे कि दिल्ली में वो हमें नहीं हरा सकते। वो देख रहे थे कि, दिल्ली की जनता हमारे कामों से बहुत खुश है। (Arvind Kejriwal challenge PM Modi) वो देख रहे थे कि दिल्ली में कामों की राजनीति के आधार पर वो कहीं खड़े नहीं हो रहे थे। जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है, उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो।”

केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अब तो केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है, केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी। उसके अलावा केजरीवाल आपसे संभलने वाला नहीं है। अब आपके बस का नहीं है केजरीवाल. आपने सबकुछ करके देख लिया।

भाजपा की 10 से ज्यादा सीटें आई तो राजनीति छोड़ दूंगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली का जिक्र किया। दिल्ली को लेकर केजरीवाल ने कहा कि,”आज दिल्ली में कहीं चले जाओ, सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। अस्पतालों में दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं। मोहल्ला क्लिनिक बंद किए जा रहे हैं। स्कूलों का बुरा हाल हो रहा है। प्रदूषण और यमुना का बुरा हाल हो गया है। (Arvind Kejriwal challenge PM Modi)  पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया। आज मैं पीएम मोदी को चैलेंज करता हूं, हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव करा कर देख लो, 10 से ज्यादा तुम्हारी सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”

इन्हे भी पढ़ें:-