Retired IAS Extension Order: सीएम सलाहकार के तौर पर इस पूर्व IAS को मिला सेवा विस्तार.. सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब तक रहेंगे पद पर
Retired IAS Awanish Awasthi Extension Order: सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी को सीएम योगी के सलाहकार पद पर एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला।
Retired IAS Awanish Awasthi Extension Order || Image- UP Govt File
- अवनीश अवस्थी को एक साल विस्तार
- सीएम योगी के सलाहकार रहेंगे
- 28 फरवरी 2027 तक कार्यकाल
लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार रहे, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी के संबंध में एक अहम् आदेश जारी किया गया है। (Retired IAS Awanish Awasthi Extension Order) आदेश के मुताबिक़ सरकार ने सीएम योगी के सलाहकार के तौर पर अवनीश अवस्थी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में शासन स्पेशल सेक्रेटरी के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने हेतु सृजित सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के एक अस्थायी निःसंवर्गीय पद की निरंतरता, जो पूर्व में कार्यालय ज्ञाप संख्या I/894376/2025, दिनांक 28.02.2025 द्वारा दिनांक 01 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी, को पुनः दिनांक 01 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक बढ़ाते हुए उक्त पद पर श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सेवानिवृत्त आईएएस, को यथावत तैनात रखने की सहर्ष स्वीकृति राज्यपाल द्वारा प्रदान की जाती है। (Retired IAS Awanish Awasthi Extension Order) यह आदेश वित्त विभाग की अशा० पंजी संख्या E-5-205-X-2025-26, दिनांक 20.02.2026 के माध्यम से प्राप्त सहमति के क्रम में निर्गत किया जा रहा है।”
कौन है सेवानिवृत्त IAS अवनीश कुमार अवस्थी?
पूर्व आईएएस और प्रभावशाली नौकरशाहों में गिने जानें वाले उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अवस्थी को उत्तर-प्रदेश प्रशासन में लंबे और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए जाना जाता है। वे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें खास तौर पर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और बड़े प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
इसके अलावा वे सूचना विभाग, ऊर्जा विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अहम पदों पर भी रहे। वे मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं और नीतिगत निर्णयों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें शासन में सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई, जहां वे प्रशासनिक मामलों में मुख्यमंत्री को परामर्श दे रहे हैं। उनका नाम अक्सर कड़े प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रवैये के संदर्भ में लिया जाता है। फिलहाल उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है और वे अब 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी को फिर मिला सेवा विस्तार..” pic.twitter.com/dbSTJIwOvQ
— Bureaucrats Media (@MBureaucrats) February 27, 2026

Facebook


