Arvind Kejriwal Latest News/Image Source: ANI
नई दिल्ली: Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली की कथित आबकारी (शराब) नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी आरोप को तभी स्वीकार किया जा सकता है जब उसके समर्थन में ठोस और पर्याप्त सबूत हों, जो इस मामले में जांच एजेंसी प्रस्तुत नहीं कर सकी।
फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें केजरीवाल और सिसोदिया कार से उतरते नजर आ रहे हैं और कार्यकर्ता उनका फूलों से स्वागत कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि मैं न्यायाधीशों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने सच्चाई को समझा और न्यायपूर्ण फैसला दिया। यह हमारे लिए बड़ी राहत और सम्मान की बात है। अरविंद केजरीवाल ने अपना जीवन पूरी ईमानदारी और मेहनत से जिया है। जनता के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है।
#WATCH | Family of former Delhi CM Arvind Kejriwal welcomes him as he, along with former Deputy CM Manish Sisodia, arrives at his residence.
The Rouse Avenue court discharged both AAP leaders in the Delhi Excise policy case.
(Video Source: AAP) pic.twitter.com/nblU348jvz
— ANI (@ANI) February 27, 2026
Arvind Kejriwal Latest News: संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया।
ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है।
जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री @msisodia सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी @AamAadmiParty को बदनाम…— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2026
Delhi Excise Policy Case साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को दोषपूर्ण जांच के लिए फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। सीबीआई आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।
Arvind Kejriwal Latest News: दरअसल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले की सुनवाई के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। केजरीवाल और सिसोदिया व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए, जबकि के. कविता, अमनदीप ढल और कई अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए अपने फैसले में कहा कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। इसी के साथ कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का मामला बंद कर दिया है।
बता दें, मामला 2022-23 की दिल्ली की शराब नीति से जुडा है जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे। मामले को लेकर सीबीआई और ईडी का आरोप था कि साउथ ग्रुप नाम की एक लॉबी से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई और बदले में उन्हें लाइसेंस फीस में छूट और अन्य फायदे दिए गए।