चार मंत्रियों के साथ 18 घंटे से धरने पर बैठे केजरीवाल

चार मंत्रियों के साथ 18 घंटे से धरने पर बैठे केजरीवाल

चार मंत्रियों के साथ 18 घंटे से धरने पर बैठे  केजरीवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 12, 2018 8:19 am IST

नई दिल्ली। अपने धरने के लिए ज्यादा जाने वाले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट के चार मंत्रियों के साथ पिछले 18 घंटे से उप राज्‍यपाल अनिल बैजल के निवास पर धरने में है। इस धरने का मुख्य  कारण ये है कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि उप राज्‍यपाल आईएएस अधिकारियों को काम पर लौटने का निर्देश दें। 

मिली जानकारी के अनुसार उप राज्‍यपाल केजरीवाल की बातों पर ध्यान नहीं दें रहे हैं जिसके चलते अब मंत्री सत्येंद्र जैन अनिश्चितकालीन अनशन पर भी बैठ गए हैं.ज्ञात हो कि  केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरने पर हैं।इस बारे में आज सुबह दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्‍यपाल से समय मांगा है। मनीष सिसोदिया ने लिखा, ‘गुड मॉर्निंग सर, कल शाम से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और 3 मंत्री आपके वेटिंग रुम में रुके हुए हैं. हमें उम्‍मीद है कि आप अपने बिजी शेड्यूल से हमारे लिए कुछ वक्‍त निकालेंगे और हमारी 3 मांगों को मान लेंगे । 

 

 

यहां ये बताना जरुरी है कि अरविन्द केजरीवाल अपनी तीन मांगें मनवाने के सोमवार को उपराज्‍यपाल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे लेकिन उप राज्‍यपाल ने उनकी तीनों मांगे ठुकरा दिया था। 

 

क्या थी मांग –

केजरीवाल ने उप-राज्यपाल से मांग की थी कि दिल्ली में हड़ताल पर गए आईएएस अधिकारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया जाए और चार महीनों से कामकाज रोक कर रखे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसके अलावा  राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की योजना को मंजूरी दी जाए। 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में