ASHA Workers Salary Increased: आशा कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी सौगात.. मानदेय में 3000 रुपये का इजाफा, इस CM ने कैबिनेट मीटिंग में लिए कई बोल्ड फैसले
ASHA Workers Salary Increased: केरल सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की।

ASHA Workers Salary Increased in Kerlam
- आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
- महिलाओं को 15 जून से मुफ्त बस यात्रा सुविधा मिलेगी।
- आंगनवाड़ी और स्कूल कर्मचारियों के वेतन में भी इजाफा।
तिरुवनंतपुरम: केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। (ASHA Workers Salary Increased) सरकार ने महिलाओं के लिए केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा, बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी। यह यूडीएफ सरकार की चुनावी गारंटी का हिस्सा है। साथ ही बुजुर्गों के कल्याण के लिए अलग विभाग बनाया जाएगा।
महिला कार्यकर्ताओं के मानदेय में इजाफा
सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, स्कूलों में खाना बनाने वाले कर्मचारियों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आया के वेतन में भी 1 हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि की गई है। (ASHA Workers Salary Increased) कैबिनेट ने 2023 की नव केरल यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं पर हुए कथित हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाने का भी फैसला लिया है। यह यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन नेतृत्व में निकाली गई थी।

कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद फिर से सत्ता में लौटा है। 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की। एलडीएफ को 35 और भाजपा को 3 सीटें मिलीं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 61 वर्षीय वीडी सतीशन और उनके 20 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नई कैबिनेट में कांग्रेस के 11 मंत्री, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 मंत्री और अन्य सहयोगी दलों के मंत्री शामिल हैं। यूडीएफ ने वरिष्ठ विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को बधाई देते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। (ASHA Workers Salary Increased) वहीं भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन भी समारोह में शामिल हुए। यूडीएफ नेताओं ने इसे केरल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताया और कहा कि नई सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर प्राथमिकता से काम करेगी।
Team UDF officially took charge today at the swearing-in ceremony held at Central Stadium, Thiruvananthapuram.
United by purpose and committed to the people, we will work together tirelessly for the welfare, progress, and inclusive development of #Keralam.
With the support and… pic.twitter.com/6xklZZJpLS— V D Satheesan (@vdsatheesan) May 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केरल सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपये बढ़ाया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Kerala Government Increases ASHA Workers Salary, Announces Free Bus Travel for Women

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm