आईडीएसएफएफके में 31 फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति केंद्र ने ठुकराई

आईडीएसएफएफके में 31 फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति केंद्र ने ठुकराई

आईडीएसएफएफके में 31 फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति केंद्र ने ठुकराई
Modified Date: September 20, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: September 20, 2026 12:53 am IST

तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केरल के 18वें अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्र एवं लघु फिल्म महोत्सव (आईडीएसएफएफके) के लिए चयनित 31 फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इन फिल्मों में महोत्सव के लिए आधिकारिक रूप से चयनित 18 फिल्में, ‘इंटरनेशनल नॉन-फिक्शन’ खंड की नौ फिल्में और नेपाल पैकेज की एक फिल्म शामिल है।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने वाली फिल्मों में एक मलयालम फिल्म भी शामिल है।

केरल राज्य चलचित्र अकादमी ने महोत्सव में फिल्मों के प्रदर्शन के लिए प्रमाणन संबंधी आवश्यकताओं से छूट देने का अनुरोध करते हुए केंद्र को 347 फिल्मों की सूची भेजी थी। इसके साथ ही फिल्मों के विषयों का सारांश भी संलग्न किया गया था।

जिन फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं मिली, उनमें ‘पार्लियामेंट स्ट्रीट’, ‘सैनिटाइज्ड रिपब्लिक: कास्ट एंड कॉन्ट्रैक्ट्स’ , ‘ग्लोब’, ‘मेमोरीज ऑफ अ विंडो’, ‘बर्ड्स ऑफ वॉर’ और ‘वॉक एंड अवर लैंड’ शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों का चयन विशेषज्ञ समितियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि इतनी व्यापक प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति से वंचित करना फिल्म महोत्सवों की फिल्मों के चयन और प्रस्तुति की स्वतंत्रता को सीमित करता है।

भाषा शुभम शोभना

शोभना


लेखक के बारे में